बुधवार, 22 अप्रैल 2020

covid-19 वैश्विक महामारी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ कर रही भरपूर सहयोग

दोस्तो, सम्पूर्ण विश्व कोरोना खतरनाक वायरस से जूझ रहा है तथा सम्पूर्ण दुनिया ठप सी ही गयी जैसे लगता हैं कि कोई रिमोट से दुनिया ठप कर दिया हो। हो भी क्यो न? इस विषम परिस्तिथियों में लोग किस तरह से कठिन दौर से गुजर रहे यह सभी को पता है। आइए हम सभी lockdown में गरीब असहायों प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आये इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता जी जान से जुट चुके है इस संकट की घड़ी में शत प्रतिशत सहयोग किया जा रहा है कच्चा राशन से लेकर सब्जी मास्क सेनेटाइजर लोगो की बाहर से दवाइया इत्यादि में भरपूर सहयोग किया जा रहा। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान रानीगंज 250 विधानसभा के विधायक श्री मान धीरज ओझा जी दिन रात आपने कार्यकर्ताओ के साथ लोगो की मदद में दिन रात एक कर दिए है तथा लोगो को भी प्रेरणा देने का कार्य कर रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा आरोग्य सेतु एप्प pm केयर्स फण्ड cm केयर्स फण्ड में भी सक्रिय रूप से डोनेशन करवा रहे। राशन की दुकानों में बैठकर लोगो को राशन में बिना गड़बड़ी के राशन वितरण करवाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक धीरज ओझा जी मास्क सेनेटाइजर व राशन सब्जी के साथ लंच पैकेट गमछा गाँव गाँव बटवा रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रतापगढ़
मंगलम यादव
जिला मंत्री 
भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रतापगढ़
दुवा है कि सम्पूर्ण विश्व व भारत इस संकट स जल्द से जल्द उबरे।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ